Haryana BJP का बड़ा सांगठनिक फेरबदल, 27 जिलों के प्रभारी घोषित... महिलाओं को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2026 06:19 PM

major organizational reshuffle in haryana bjp

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी आलाकमान ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला

पंचकूला: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी आलाकमान ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। 

PunjabKesari
जानिए किसे मिली कौन से जिले की मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार पंचकूला में  रवि बतान, अम्बाला में  मदन चौहान, यमुनानगर में  धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में  दीपक शर्मा, कैथल में  अमरपाल राणा, करनाल में  जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सोनीपत में  राजबाला एडवोकेट, गोहाना में  मीना चौहान, जींद में  अशोक गुर्जर, रोहतक में  विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में  हरविन्द कोहली, डबवाली में  रविन्द्र बलियाला, सिरसा में  भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में  सुरेन्द्र आर्य तथा फतेहाबाद में  सुरेन्द्र पूनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।



वहीं भिवानी में अरविन्द यादव, दादरी में  शैलेन्द्र पाण्डेय, रेवाड़ी में  मदन गोयल, महेन्द्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में सन्दीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में  राजकुमार वोहरा, नूंह में  दीपक मंगला, पलवल में नागेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में  कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

चार महिला पदाधिकारियों को मिली जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्रीमती राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, श्रीमती मीना चौहान को गोहाना, श्रीमती प्रतिभा सुमन को हांसी तथा श्रीमती लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!