पानीपत में मानवता तार-तार... सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की बेटी का दुष्कर्म, मामले में राज्य महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान

Edited By Harman, Updated: 31 Jul, 2026 01:25 PM

panipat minor step brother misconduct with sister

हरियाणा के पानीपत से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर छह महीने तक अमानवीय अत्याचार किए गए। आरोप है कि सौतेली मां ने अपने नाबालिग बेटे से ही बच्ची के साथ दुष्कर्म कराया।

पानीपत/ पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के पानीपत से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर छह महीने तक अमानवीय अत्याचार किए गए। आरोप है कि सौतेली मां ने अपने नाबालिग बेटे से ही बच्ची के साथ दुष्कर्म कराया। नाबालिग सौतेले भाई ने ही अपनी 12 साल की बहन को हवस का शिकार बनाया। मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान लिया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रदर्शनी में वीडियो जारी कर  जानकारी दी है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं, बच्ची को कई बार नग्न कर कमरे में बंद रखा गया और लगातार शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने की भी अमानवीयता सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पानीपत पुलिस को आरोपी माँ-बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए। महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!