Manisha Death Case: मनीषा मौत मामले में CBI जांच पूरी, कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट; अब अदालत लेगी फैसला

Edited By Harman, Updated: 14 Aug, 2026 08:09 AM

cbi investigation in manisha death case completes closure report filed in court

अध्यापिका मनीषा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच पूरी करने के बाद पंचकूला स्थित स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, CBI की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

पंचकूला (उमंग) : अध्यापिका मनीषा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच पूरी करने के बाद पंचकूला स्थित स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, CBI की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

CBI की ओर से मामले के शिकायतकर्ता संजय स्वामी को 10 अगस्त 2026 को पत्र जारी कर जांच पूरी होने और अंतिम रिपोर्ट अदालत में पेश किए जाने की जानकारी दी गई थी।CBI के स्पेशल क्राइम-II, नई दिल्ली कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि शिकायत से संबंधित CBI केस संख्या RC0502025S0010 तथा थाना लोहारी, जिला भिवानी में दर्ज FIR संख्या 135/2025 की जांच पूरी हो चुकी है। 

PunjabKesari

जांच पूरी होने के बाद CBI ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 193 के तहत अंतिम रिपोर्ट पंचकूला स्थित माननीय स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, CBI की अदालत में दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की।पत्र में कहा गया है कि CBI की ओर से जांच पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट अदालत के समक्ष 12 अगस्त 2026 को कानून के प्रावधानों के अनुसार पेश की जानी थी। इसी संबंध में शिकायतकर्ता को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। अब इस मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट के बाद अदालत में आगे की न्यायिक प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। अदालत रिपोर्ट पर विचार करने के बाद कानून के अनुसार आगामी निर्णय लेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!