Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Aug, 2026 07:01 PM

फरीदाबाद नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर का तबादला कर दिया गया
फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां फरीदाबाद नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर का तबादला कर दिया गया है। ओमवीर को फरीदाबाद से यमुनानगर भेजा गया है।
बता दें कि अधिकारी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बिहारी समाज में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। समाज के लोगों ने ओमवीर के बयान का कड़ा विरोध किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विरोध बढ़ने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता गया। विवाद के बीच अधीक्षण अभियंता ओमवीर मीडिया के सामने सफाई देने पहुंचे और हाथ जोड़कर माफी मांगी।
ओमवीर ने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी समाज को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। हालांकि, माफी के बाद अब उनका तबादला भी कर दिया गया है। माफी और तबादले के बावजूद यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिहारी समाज की ओर से इस पूरे मामले में अगली प्रतिक्रिया क्या आती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)