Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Aug, 2026 07:54 PM

हरियाणा में आयुष्मान योजना पर बड़ा संकट मंडराता नजर आ रहा है। आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 480 अस्पतालों का सरकार
अंबाला (अमन) : हरियाणा में आयुष्मान योजना पर बड़ा संकट मंडराता नजर आ रहा है। आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 480 अस्पतालों का सरकार पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान बकाया होने का दावा किया जा रहा है। महीनों से भुगतान नहीं मिलने के चलते अस्पताल संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA हरियाणा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
IMA ने चेतावनी दी है कि अगर बकाया भुगतान को लेकर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो 16 सितंबर से पूरे प्रदेश में आयुष्मान सेवाएं बंद की जा सकती हैं। वहीं, विरोध के तौर पर 1 सितंबर को 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया गया है।
हरियाणा में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने वाली आयुष्मान योजना पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का सरकार पर आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान बकाया होने का दावा किया जा रहा है।
कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने के चलते अस्पताल संचालकों के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अस्पतालों का कहना है कि लगातार सेवाएं देने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं होने से व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है इसी के चलते अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। आईएमए की ओर से 1 सितंबर को 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)