Ambala : रेलवे ट्रैक पर मिट्टी बहने से मचा हड़कंप, गुम्मन-कोटी के बीच रोकी गईं 4 ट्रेनें, विदेशी पर्यटकों समेत 390 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Aug, 2026 04:07 PM

ambala panic ensued after soil washed onto the railway track four trains were

29 अगस्त की रात भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में अंबाला रेल मंडल के गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक

अंबाला (अमन कपूर): 29 अगस्त की रात भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में अंबाला रेल मंडल के गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया। ट्रैक के किनारे मिट्टी बहने की सूचना मिलते ही रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी बहने के बाद रेलवे विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

सुरक्षा के मद्देनजर चार ट्रेनों को अलग-अलग सुरक्षित स्टेशनों पर रोक दिया गया, जिनमें करीब 390 यात्री फंस गए थे। वहीं अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों को ऐसे स्टेशनों पर रोका गया, जहां सड़क मार्ग से यात्रियों को निकाला जा सके।

रेलवे ने धर्मपुर, कोटी और सोलन से बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित कालका पहुंचाया। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। 

PunjabKesari

कालका पहुंचने पर यात्रियों के लिए पानी, स्नैक्स और भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही उनकी आगे की यात्रा प्रभावित न हो, इसके लिए कालका-हावड़ा कनेक्टिंग ट्रेन को भी पुनर्निर्धारित किया गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी करते रहे। 

PunjabKesari

विदेशी यात्रियों ने भी रेलवे की व्यवस्था की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया। वहीं, प्रभावित ट्रैक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे के मुताबिक, मौसम ने साथ दिया तो अगले दो से तीन दिनों में ट्रैक को दुरुस्त करने का प्रयास है। सुरक्षा के मद्देनजर इस सेक्शन की ट्रेनें 1 सितंबर तक रद्द की गई हैं। इसके बाद ट्रैक और मौसम की स्थिति का आकलन कर आगे ट्रेनों के संचालन पर फैसला लिया जाएगा।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!