SIR 2026 : Haryana के मतदाताओं को बड़ी राहत: वोटर लिस्ट पर दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ी...देखें नया शेड्यूल

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Aug, 2026 04:55 PM

sir 2026 major relief for haryana voters deadline for claims and objections reg

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में भारत निर्वाचन आयोग ने फिर से

चंडीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीखों में फिर से बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितम्बर 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी।
इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्तूबर तक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवम्बर को होगा।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए, श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करवा सके हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीयनागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोग कार्य कर रहा है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है।

अभी तक कुल 87,262 फॉर्म नंबर 6 प्राप्त हुए हैं। 6167 फॉर्म नंबर 7 व 79246 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 41,59,707 नोटिस जारी किए गए हैं जबकि 21,98,288 आपत्तियों का निपटारा किया गया है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!