Kurukshetra : सीने के आर-पार हुई गोली, X-ray में भी नहीं मिली; अंबाला में आज होगा SHO कर्मवीर का पोस्टमॉर्टम

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Aug, 2026 03:33 PM

kurukshetra bullet pierced through the chest but was not detected even in the x

कुरुक्षेत्र के रामगढ़ रोड गांव के रहने वाले और अंबाला के नग्गल थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह (50) की

कुरुक्षेत्र  (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र के रामगढ़ रोड गांव के रहने वाले और अंबाला के नग्गल थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह (50) की गोली लगने से मौत हो गई। गोली इतनी नजदीक से चली कि उनके सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई। हालत यह रही कि अस्पताल में कराए गए एक्स-रे में भी गोली शरीर के अंदर नहीं मिली। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। रविवार को फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉक्टरों के बोर्ड की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली चलने की आशंका
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के अनुसार, शनिवार सुबह SHO कर्मवीर सिंह ने थाने के मुंशी से अपनी सरकारी रिवॉल्वर की सफाई करवाने को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद गोली चलने की घटना सामने आई। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे हादसा मान रही है, जिसमें रिवॉल्वर की सफाई के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने जांच बंद नहीं की है और हर संभावना को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

सीने को चीरते हुए आर-पार निकली गोली
गोली लगने के बाद कर्मवीर सिंह को नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी छाती का एक्स-रे कराया, लेकिन शरीर के अंदर गोली नहीं मिली। डॉक्टरों के मुताबिक गोली बेहद नजदीक से चली और सीने को चीरते हुए आर-पार निकल गई।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक सैंपल जुटाए, लेकिन वहां से कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। अब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच के बाद गोली चलने की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

28 साल की पुलिस सेवा
कर्मवीर सिंह 25 नवंबर 1998 को हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। करीब 28 साल की पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं और पदोन्नति के बाद सब इंस्पेक्टर बने। उनकी अधिकांश सेवा अंबाला जिले में ही रही। वह पिछले करीब दो वर्षों से नग्गल थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे।

गणतंत्र दिवस पर मिला था सम्मान
कर्मवीर सिंह को इसी वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। अंबाला में सांसद रेखा शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया था। सम्मान मिलने के कुछ ही महीनों बाद हुई उनकी अचानक मौत से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

कर्मवीर सिंह तीन भाइयों और दो बहनों में से एक थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा सागर और बेटी रवीना हैं। बेटी की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और वह शादी के बाद कनाडा चली गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही वह अपने पिता से मिलने के लिए मायके आई थी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!