महंगाई का बड़ा झटका: हरियाणा में दूध 100 लीटर तय, कम दाम पर बेचा तो लगेगा 5100 जुर्माना

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2026 09:52 AM

milk price in haryana fixed at 100 per litre

हरियाणा में आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ पड़ने वाला है। राज्य में पशुपालकों और डेरी संचालकों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

डेस्क:  हरियाणा में आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ पड़ने वाला है। राज्य में पशुपालकों और डेरी संचालकों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नए फैसलों के तहत अब प्रदेश में दूध ₹100 प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा। इतना ही नहीं, इस तय दर का उल्लंघन करने वालों पर ₹5100 का जुर्माना लगाने का सख्त नियम भी बनाया गया है।

 जानकारी के अनुसार, पशुपालकों और दूध उत्पादक संघों की आयोजित एक बैठक में दूध के नए दामों को लेकर सर्वसम्मति बनी। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ समय में खल, बिनौला, तूड़ी और हरे चारे की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। पशुपालन की बढ़ती लागत और रखरखाव के खर्चों के चलते पुराने दामों पर दूध बेचना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा था।

 यूनियन ने फैसला लिया है कि कोई भी पशुपालक या डेरी संचालक तय की गई ₹100 प्रति लीटर की दर से कम में दूध की आपूर्ति नहीं करेगा। यदि कोई भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया या छिपाकर कम दाम में दूध बेचता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर ₹5100 का आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाया जाएगा।

 
दूध की कीमतों में अचानक हुए इस भारी इजाफे से आम परिवारों के रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ने के आसार हैं। दूध के साथ-साथ आने वाले दिनों में दही, पनीर, मावा और अन्य दुग्ध उत्पादों के दामों में भी तेजी आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!