Faridabad: संतों के गुरुद्वारे' में मर्यादा तार-तार! सील कमरे को लेकर दो ट्रस्टी आपस में भिड़े...चले लात-घूंसे

Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2026 01:18 PM

faridabad sanctity shattered at the  saints  gurudwara

फरीदाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित संतो के गुरुद्वारे में दो ट्रस्टियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।

 फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित संतो के गुरुद्वारे में दो ट्रस्टियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari
कमरे को सील किए जाने का दावा

कोतवाली पुलिस के मुताबिक एनआईटी निवासी हरीश अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि उनके पिता मनोहर लाल वर्ष 1978 से संतो के गुरुद्वारे की देखरेख करते आ रहे हैं। उम्र अधिक होने के कारण अब ट्रस्ट से जुड़े काम भी वही देखते हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2011 में अमरजीत चावला उनके पिता ने ट्रस्टी बनाया था। 2019 में उनके पिता ने अमरजीत को ट्रस्ट से बाहर कर दिया था। 

लेकिन साल भर पहले उन्होंने गलत तरीके से चुनाव कराकर खुद को प्रधान घोषित कर दिया था। इसके बाद प्रशासन गुरूद्वारे का रिकार्ड एक अलमारी में बंद कर कमरे को सील कर दिया था।


अलमारी से सामान निकालने का आरोप

हरीश अरोड़ा के अनुसार प्रशासन की ओर से गुरुद्वारे के एक कमरे को सील किया गया था। इस कमरे में गुरुद्वारे से संबंधित रिकॉर्ड और जरूरी सामान रखा हुआ था। वीरवार को उन्हें सूचना मिली कि अमरजीत चावला ने कमरे को खोलकर उसमें रखी अलमारी और सामान बाहर निकाल लिया है।

भाई के साथ मारपीट की सूचना

इसके बाद हरीश अरोड़ा के भाई जगदीश अरोड़ा ने उन्हें बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर वह अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारे पहुंचे। आरोप है कि वहां अमरजीत चावला और उसके साथ मौजूद बाउंसर ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान काफी देर तक गुरुद्वारे में हंगामा होता रहा।

PunjabKesari
दोनों पक्षों ने दी शिकायत

मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना कोतवाली प्रभारी राम निवास ने बताया कि हरीश अरोड़ा और अमरजीत चावला दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!