Edited By Harman, Updated: 14 Aug, 2026 02:39 PM

हरियाणा के सिरसा के डबवाली शहर थाना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां तैनात एएसआई और मुंशी के खिलाफ एसपी डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर एक्शन लिया गया है। एएसआई बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर किया गया है।
सिरसा : हरियाणा के सिरसा के डबवाली शहर थाना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां तैनात एएसआई और मुंशी के खिलाफ एसपी डबवाली जसलीन कौर के निर्देश पर एक्शन लिया गया है। एएसआई बलविंद्र को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मुंशी सतपाल को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। विभाग ने प्रशासनिक कारणों से यह फैसला लिया है। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार बैनीवाल ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह विभागीय स्तर पर प्रशासनिक कारणों से यह एक्शन लिया है। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि दोनों पुलिसकर्मी लंबे समय से यहां पर तैनात थे।