गर्मी और उमस से मिलेगी राहत: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2026 09:07 AM

relief from heat and humidity monsoon active again in haryana

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से रुका मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में मानसूनी हवाएं फिर से सक्रिय हो गई हैं। इसके चलते पंचकूला, अंबाला

हिसार: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से रुका मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में मानसूनी हवाएं फिर से सक्रिय हो गई हैं। इसके चलते पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र सहित उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 अगस्त तक प्रदेश भर में झमाझम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।  

जानें कहां कैसा रहेगा मौसम  
उत्तरी व उत्तर-पूर्वी जिले (यलो अलर्ट): पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में गर्जन-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।  मध्य व दक्षिणी हरियाणा: करनाल, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। पश्चिमी जिले: हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा में हल्की बूंदाबांदी या मौसम आंशिक रूप से शुष्क रहने की संभावना है।  

 बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाएं बनीं वजह
HAU (चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश से होती हुई नमी युक्त पूर्वी हवाएं हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश भर में मानसूनी गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। यह बारिशकृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, धान और कपास जैसी फसलों के लिए इस समय पानी की बेहद जरूरत है। मानसून की यह सक्रियता किसानों के चेहरे पर खुशी वापस लाएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने निचले और शहरी इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!