Edited By Harman, Updated: 08 Aug, 2026 01:43 PM

हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद इलाकों के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर को गरज, बिजली और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के सिरसा और फतेहाबाद इलाकों के कई हिस्सों में शनिवार दोपहर को गरज, बिजली और 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, हिसार और चरखी दादरी समेत राज्य के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मेटियोरोलॉजिकल सेंटर ने शनिवार दोपहर 12:04 बजे तहसील लेवल का मौसम पूर्वानुमान जारी किया, जो दोपहर 3:04 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।