प्रशासन का बड़ा एक्शन: 10 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, तोड़े गए पक्के स्ट्रक्चर और डीपीसी

Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2026 02:14 PM

bulldozers razed illegal colonies developed over 10 acres

बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद गांव के राजस्व क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस बल की मौजूदगी में डीटीपी विभाग की टीम ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे ढांचे को ध्वस्त किया।

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ शहर और बरकताबाद गांव के राजस्व क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस बल की मौजूदगी में डीटीपी विभाग की टीम ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे ढांचे को ध्वस्त किया।

डीटीपी विभाग की टीम ने सैनिक स्कूल के पीछे करीब 8.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की। इसके अलावा झज्जर रोड पर ओमैक्स सिटी के पास करीब 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी में भी तोड़फोड़ की गई। कार्रवाई के दौरान एक पक्के स्ट्रक्चर, 17 डीपीसी तथा कॉलोनियों में बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

एटीपी सतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें। उन्होंने कहा कि बिना मंजूरी विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों को अपनी मेहनत की कमाई लगाने से पहले कॉलोनी की वैधता और संबंधित विभाग की मंजूरी की जांच जरूर करनी चाहिए।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!