Independence Day 2026: खाकी का बढ़ा मान, हरियाणा पुलिस के 11 वीरों को राष्ट्रीय सम्मान...इन्हें मिलेगा 'राष्ट्रपति पुलिस पदक'

Edited By Isha, Updated: 14 Aug, 2026 07:24 PM

national honour for 11 heroes of the haryana police

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को इन पदकों की घोषणा की गई है। 
          
हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

 इन्हें मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक 
 महिला उप निरीक्षक सुशीला कौशिक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हरियाणा  को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

 सराहनीय सेवा के लिए इनका चयन
 इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में श्रीमति नाजनीन भसीन, भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तचर विभाग एवं आंतकवाद विरोधी दस्ता, हरियाणा, उप पुलिस अधीक्षक जितेश मल्होत्रा, , द्वितीय वाहनी आईआरबी, निरीक्षक राजीव रंजन, निरीक्षक राजबीर सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक संदीप, उप निरीक्षक रामफल, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं।

पुलिस पदक मिलना पूरे पुलिस बल के लिए गौरव: डीजीपी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने पुलिस पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों एवं जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा पुलिस के 11 अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित पुलिस पदकों के लिए चुना जाना पूरे पुलिस बल के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है।

डीजीपी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस, समर्पण और अथक सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान न केवल पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं जवानों का सम्मान है, बल्कि यह हरियाणा पुलिस के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ पूरे पुलिस बल को और अधिक उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने अधिकारियों एवं जवानों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान करती है और भविष्य में भी कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!