BJP की तिरंगा यात्रा दौरान बदला माहौल, बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, चक्कर खाकर जमीन पर गिरे

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Aug, 2026 04:10 PM

the atmosphere changed during the bjp s tiranga yatra as children suddenly fell

पलवल जिले में आयोजित भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रा में शामिल कई स्कूली बच्चों की

पलवल : पलवल जिले में आयोजित भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रा में शामिल कई स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम की मौजूदगी में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़, गर्मी और अव्यवस्था के कारण कई स्टूडेंट्स को उल्टियां होने लगीं, जबकि कुछ छात्र चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए।

अचानक बच्चों को बेहोश होते देख वहां मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बच्चों को संभाला और उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया।
  PunjabKesari

देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत बेहद उत्साहजनक माहौल में हुई थी। इसमें क्षेत्र के कई सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया था। यात्रा में खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे और उनके साथ भारी संख्या में स्थानीय नेता, प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग चल रहे थे।

यात्रा जैसे ही अपने तय रूट पर आगे बढ़ी, वैसे ही अचानक माहौल बदलने लगा। चश्मदीदों के मुताबिक, यात्रा के दौरान अचानक भारी भीड़ का दबाव बढ़ गया और हवा की कमी के चलते घुटन होने लगी। इसी दौरान कतार में चल रहे कुछ बच्चों का जी मिचलाने लगा और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते कुछ अन्य स्टूडेंट्स गश खाकर सड़क पर गिरने लगे।

PunjabKesari

शिक्षकों और साथियों ने संभाला

छात्रों को इस हालत में देखकर यात्रा में साथ चल रहे शिक्षकों ने तुरंत उन्हें संभाला। उन्होंने बेहोश हो रहे बच्चों को गोद में उठाकर सड़क के किनारे छायादार जगहों पर पहुंचाया। शिक्षकों और उनके साथी छात्रों ने तुरंत अपने पास मौजूद पानी की बोतलों से बच्चों के मुंह पर पानी के छींटे मारे और उन्हें पानी दिया।

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अभिभावकों और आम जनता ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि जब इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को यात्रा में शामिल किया गया था, तो वहां पर्याप्त मात्रा में मेडिकल टीमें, एम्बुलेंस और पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे।

भीड़ नियंत्रण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर की गई लापरवाही की वजह से यह बड़ा हादसा होने की नौबत आई। गनीमत रही कि शिक्षकों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!