Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2026 09:44 AM

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर शिक्षक पद (पीजीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजा से तय हो गया है कि हरियाणा और मेवात कैडर के कई पद रिक्त रहेंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर शिक्षक पद (पीजीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजा से तय हो गया है कि हरियाणा और मेवात कैडर के कई पद रिक्त रहेंगे। फिलहाल आयोग ने हरियाणा कैडर के 625 पदों के लिए परिणाम घोषित किया है जबकि 456 उम्मीदवारों का परिणाम सरकार या संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण लंबित होने के कारण रोका गया है।
पीजीटी कंप्यूटर साइंस में हरियाणा के लिए कुल 1594 और मेवात के लिए 78 पदों के लिए इस वर्ष 9 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। 1672 रिक्त पदों के लिए पिछले दिनों साक्षात्कार हुए थे। फिलहाल मेवात कैडर के 5 ही अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार चार पद अदालती मामलों के कारण रिक्त रखे गए हैं। इनमें तीन सामान्य श्रेणी के और एक आरक्षित श्रेणी का पद शामिल है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम लंबित रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।