Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2026 08:25 AM

फरीदाबाद के अटाली से कोराली जाने वाले रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के अटाली से कोराली जाने वाले रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में अटाली निवासी बताए जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की घटना कैद हुई है। फुटेज के आधार पर हादसे की स्थिति को समझने में पुलिस को भी मदद मिल रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को टोइंग वैन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।