फरीदाबाद में बड़ा हादसा...करंट के झटके ने छीनी दो जिंदगियां, सीवर लाइन खुदाई के दौरान हुई घटना

Edited By Harman, Updated: 31 Jul, 2026 04:02 PM

major tragedy in faridabad  electrocution claims two lives

फरीदाबाद शहर के सेक्टर-14 मे सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय एक हादसा हो गया। कोठी नंबर-692 के बाहर काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद शहर के सेक्टर-14 मे सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय एक हादसा हो गया। कोठी नंबर-692 के बाहर काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनो के हवाले कर दिए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

काम के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आने से दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनीष (55 वर्ष), निवासी सेक्टर-3 और शहंशाह, निवासी सेक्टर-2 के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। 

साथी मजदूरों ने लगाए लापरवाही के आरोप

हादसे के समय मजदूर राम रहीसा, सूरज और रतीराम भी मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि मकान मालिक सुशील को जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन की जानकारी थी, लेकिन काम शुरू कराने से पहले इसकी सूचना मजदूरों को नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि पहले से जानकारी दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। जंहा पर शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को हवाले कर दिया। सेंट्रल थाना इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मकान मालिक सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!