फरीदाबाद में बड़ी कार्रवाई,NIT के स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी... आधा दर्जन युवतियां हिरासत में

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2026 07:39 PM

major crackdown in faridabad police raid spa center in nit

फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी (Raid) की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग आधा दर्जन युवतियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी (Raid) की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग आधा दर्जन युवतियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई युवतियों और स्पा कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से गहन जांच के लिए एक विशेष टीम (SIT) गठित करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनआईटी क्षेत्र स्थित इस स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने रेड मारकर कार्रवाई की।स्पा सेंटर के मालिक और इसे संचालित करने वाले लोगों के लाइसेंस और कागजात खंगाले जा रहे हैं।वहां आने-जाने वाले लोगों के एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और शुरुआती जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!