4 बहनों का इकलौता भाई नहर में डूबाः यमुनानगर में 2 दोस्तों के साथ नहाने गया; मां बोलीं- मेरा बेटा मुझे ला दो

Edited By Harman, Updated: 27 Jul, 2026 08:52 AM

yamunanagar only brother of four sisters drowns in canal

यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास दोपहर नहर में नहाने आया 17 वर्षीय नाबालिग डूब गया। वह चार बहनों का इकलौता भाई था और अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ढलान और गहरे पानी के कारण बाहर...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास दोपहर नहर में नहाने आया 17 वर्षीय नाबालिग डूब गया। वह चार बहनों का इकलौता भाई था और अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ढलान और गहरे पानी के कारण बाहर निकलने में नाकाम रहा।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से पानी में उसकी तलाश की गई, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी मां से 10 रुपए लेकर घूमने निकला था।जानकारी अनुसार, दुर्गा गार्डन क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय अमित दोपहर करीब ढाई बजे अपने दो दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास घूमने पहुंचा था। नाबालिग दोस्तों के अनुसार, वहां पहुंचने के बाद अमित नहाने के लिए नहर में उतर गया। कुछ ही देर में वह गहरे पानी और तेज बहाव में बहने लगा।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी टांग आगे बढ़ाकर अमित को पकड़कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नहर की ढलान अधिक होने के कारण वह ऊपर नहीं आ सका और देखते ही देखते पानी में समा गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और थोड़ी ही देर में डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी राम कुमार ने इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक अमित का कोई सुराग नहीं लग सका।

घटना की सूचना मिलते ही अमित की मां रेखा रोते हुए मौके पर पहुंची। रेखा ने बताया कि वह सुबह काम पर गई थी। घर से निकलते समय बेटे को समझाया था कि बाहर नहीं जाना और घर पर ही रहना। उन्होंने बताया कि अमित ने उनसे 10 रुपये लिए थे और दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था। उसे नहीं पता था कि बेटा फिर कभी घर वापस नहीं लौटेगा।

पुलिस के अनुसार, तीन किशोर फतेहगढ़ पुल के पास घूमने आए थे। इनमें से अमित नहाने के लिए नहर में उतरा और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक अमित का कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रशासन बार-बार अपील कर रहा है कि नहरो ,नदियों में पानी बड़ा हुआ है, नदियों के आसपास ना जाए। इसके बावजूद युवक जान जोख़िम में डालकर इस तरह के हादसों का शिकार हो रहे हैं। अभिभावकों से भी अपील है कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!