पंचकूला में CM सैनी ने 3,586 ग्रुप-D कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ईमानदारी से निभाएं अपना कर्तव्य

Edited By Harman, Updated: 29 Jul, 2026 04:17 PM

cm saini handed over appointment letters to 3 586 group d employees in panchkula

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य-स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम में 3,586 नए नियुक्त ग्रुप-D कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पंचकूला : हरियाणा सरकार ने मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य-स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम में 3,586 नए नियुक्त ग्रुप-D कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 

नए कर्मचारियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह सिर्फ़ सरकारी नौकरी पाने का मौका नहीं है, बल्कि जनसेवा का संकल्प लेने का दिन भी है।उन्होंने कहा कि अब राज्य में सरकारी नौकरियां "बिना किसी खर्च, बिना पर्ची और बिना सिफारिश" के, बल्कि सिर्फ़ मेरिट, काबिलियत और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर दी जा रही हैं। हमने सत्ता संभालते ही स्पष्ट किया कि किसी भी नौजवान का भविष्य नेता की जेब में रखी पर्ची तय नहीं करेगी। उसका भविष्य उसकी मेहनत, उसकी योग्यता और उसकी प्रतिभा तय करे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए कर्मचारियों को कहा कि आपको यह नौकरी ईमानदार व्यवस्था से मिली है इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप भी व्यवस्था को ईमानदार बनाए रखेंगे। हमने पिछले डेढ़ वर्ष में 42 हजार 500 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी।पिछले साढ़े 11 साल के कार्यकाल में पारदर्शिता के साथ कुल 1 लाख 83 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!