Edited By Harman, Updated: 07 Aug, 2026 08:23 AM

करनाल में बीरू बाल्मीकि हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनो बदमाशों और पुलिस की टीमो के बीच देर रात मुठभेड़ हुई।
करनाल :करनाल में बीरू बाल्मीकि हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनो बदमाशों और पुलिस की टीमो के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीमों पर फायरिंग की। हमले में पुलिस कर्मचारीबाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी बदमाशो पर फायरिंग की गई। दोनों बदमाश घायल हुए। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर दोनो बदमाशो को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बुधवार देर शाम करनाल हासी रोड पर इन्ही बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर सवार बीरू वाल्मीकि की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिवार और समाज के लोगों में बीरू की हत्या के बाद रोष देखने को मिल रहा था। परिवार और समाज के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया था जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीती देर रात पश्चिमी करनाल पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर जब पुलिस ने नाका लगाया हुआ था ।उनके पास गुप्त सूचना थी। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। उसी दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया गया है।
घटना स्थल पर पहुँचे करनाल आईजी रेंज अशोक चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया,पुलिस टीम के पास गुप्ता सूचना थी दो बदमाश पश्चिमी यमुना बाईपास की और से मुंह पर कपड़ा लपेट कर निकल रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। आईजी ने बताया दोनों बदमाश इन्होंने बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या की थी, दोनों बदमाशी में से हर्ष और बीरबल एक कैथल का रहने वाला है दूसरा आरोपी बुटाना करनाल जिले का रहने वाला है।
करनाल जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया पुलिस वाले दो घायलों को लेकर अस्पताल में आए थे जिन्हें गोली लगी हुई थी। दोनों को मृत घोषित किया गया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया गया है।