Toll के चंद रुपये बचाने के चक्कर में ली जान, Car रिवर्स करते समय 2 बाइकों को रौंदा...ससुर की मौत, सास और दंपति गंभीर

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2026 09:16 PM

life lost in bid to save a few rupees on toll

नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक कार चालक ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। टोल से बचने की आपाधापी में कार चालक ने गाड़ी को तेजी से बैक किया और पीछे

पानीपत (सचिन): नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में एक कार चालक ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। टोल से बचने की आपाधापी में कार चालक ने गाड़ी को तेजी से बैक किया और पीछे आ रही दो अलग-अलग बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार चालक टोल टैक्स देने से बचने के लिए जबरन बैरियर क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान टोल गार्ड ने आगे बैरिकेड्स लगा दिए। पकड़े जाने के डर से कार चालक ने बिना पीछे देखे गाड़ी को तेजी से रिवर्स (बैक) कर दिया। इसी दौरान पीछे आ रही दो बाइकें कार की चपेट में आ गईं।

PunjabKesari

हादसे का शिकार हुई पहली बाइक पर करनाल से पानीपत लौट रहा एक ही परिवार का ग्रुप सवार था। इसमें सवार ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी (सास) और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य दंपति, जो करनाल से अपने घर रेवाड़ी लौट रहा था, वह भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!