Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 11:31 AM

स्वतंत्रता दिवस समारोह व रिहर्सल को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली सीमा पर पुलिस ने सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। वाहनों की बारीकी से जांच के बाद ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
बहादुरगढ़: स्वतंत्रता दिवस समारोह व रिहर्सल को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली सीमा पर पुलिस ने सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। वाहनों की बारीकी से जांच के बाद ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने दिया जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर के साथ सटे जिलों की सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर 13 विशेष नाके लगाए गए हैं।
नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी शुभम सिंह ने कहा कि राजधानी दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके प्रत्येक व्यक्ति और बाहन की गहनता से जांच की जा रही है।
व्यापारिक वाहनों को 12 अगस्त की रात्रि 3 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1 बजे तक और 14 अगस्त रात 8 बजे से 15 अगस्त समारोह की समाप्ति तक भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। डीसीपी शुभम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा समारोह से पूर्व रिहर्सल के मद्देनजर व्यवस्थाओं को शांतिपूर्वक बनाए रखने।