15 अगस्त पर Haryana के स्कूलों में अनूठी पहल, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश...बुजुर्ग पूर्व सैनिक को मिली जिम्मेदारी

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 01:15 PM

a unique initiative in haryana schools on august 15th

हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को देश के रक्षकों को सलाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

डेस्क: हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को देश के रक्षकों को सलाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कार्यक्रम में गांव, शहर या वार्ड के सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा और उन्हीं से ध्वजारोहण कराया जाएगा। स्कूलों को 12 अगस्त तक ऐसे सैनिकों की सूची तैयार करने और 13 अगस्त तक उन्हें निमंत्रण देने को कहा गया है।

बच्चों को सेना में नौकरी और करियर के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ सैनिक स्कूल, एनडीए और दूसरी सैन्य सेवाओं में जाने के तरीकों के बारे में पीपीटी या वीडियो के जरिये बताया जाएगा।

कक्षा 3 से 5 के बच्चे सैनिकों को पत्र लिखेंगे। चुने गए पत्र सेना मुख्यालय भेजे जाएंगे और बाकी पत्र स्कूल में प्रदर्शित किए जाएंगे। विद्यार्थी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों की जीवनियां जुटाकर एक पुस्तक भी तैयार करेंगे। इसे स्कूल की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे भी लगाए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!