UPSC क्रैकर के नाना बने हादसे का शिकार, गाय के हमले से बुजुर्ग रिटायर्ड कैप्टन की दर्दनाक मौत...CCTV फुटेज आया सामने

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 10:51 AM

an elderly retired captain died tragically after being attacked by a cow

शहर के सेक्टर-4 में बेसहारा पशुओं की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव को एक गाय ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कै

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  शहर के सेक्टर-4 में बेसहारा पशुओं की समस्या एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सब्जी लेकर स्कूटी से घर लौट रहे 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव को एक गाय ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कैप्टन की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कैप्टन जगराम यादव की पत्नी नारायणी देवी ने बताया कि वह अपने पति और पौत्र के साथ सेक्टर-4 में रह रही हैं। 

5 अगस्त की शाम उनके पति स्कूटी से सब्जी लेने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में अचानक एक गाय ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि कैप्टन जगराम यादव इसी वर्ष यूपीएससी परीक्षा में 288वीं रैंक हासिल करने वाली प्रीति के नाना थे। उनके एक बेटे की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है, जबकि उनका पौत्र अब उनके साथ रह रहा है। दूसरा बेटा बाहर नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ वहीं रहता है।

 शहर में बेसहारा पशुओं के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसी वर्ष बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। कैप्टन जगराम यादव की मौत के बाद लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी और कठोर कदम उठाने की मांग की है। साथ ही, ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!