Haryana Police प्रशासन में बड़ा बदलाव: IPS कैडर के 9 पद बढ़े, स्वीकृत संख्या 144 से बढ़कर हुई 153

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 12:51 PM

major change in haryana police administration 9 posts increased in ips cadre

हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के कैडर में 9 पद बढ़ाए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बाद कैडर की स्वीकृत संख्या 144 से बढ़ाकर 153 कर दी है। नई अधिसूचना

चंडीगढ़: हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के कैडर में 9 पद बढ़ाए गए हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बाद कैडर की स्वीकृत संख्या 144 से बढ़ाकर 153 कर दी है। नई अधिसूचना में पंचकूला, सोनीपत और झज्जर में पहले से चल रही पुलिस आयुक्त (सीपी) व्यवस्था के पदों को भी इरू औपचारिक रूप से आईपीएस कैडर में शामिल किया।

नई व्यवस्था के तहत सीधी भर्ती से आने वाले आईपीएस अधिकारियों के लिए 107 पद होंगे। पहले यह संख्या 98 थी। वहीं, राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नति के जरिए आईपीएस बनने वाले अधिकारियों के लिए 46 पद निर्धारित हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए 33 और राज्य प्रतिनियुक्ति के लिए 21 पद रखे गए हैं। प्रशिक्षण रिजर्व में दो और छुट्टी रिजर्व और कनिष्ठ पद रिजर्व में 13 पद शामिल हैं।

जिलों के एसपी और डीसीपी के पद तय
गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत और मानेसर में डीसीपी स्तर के पद स्वीकृत कैडर में रखे गए हैं। पंचकूला, सोनीपत और झज्जर के मौजूदा सीपी पदों को भी अब कैडर में औपचारिक जगह मिल गई है।

 राज्य सरकार के अधीन आईपीएस अधिकारियों के लिए 84 वरिष्ठ ड्यूटी पद तय किए गए हैं। इनमें पुलिस महानिदेशक, जेल महानिदेशक, सतर्कता के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा के कमांडेंट जनरल समेत कानून व्यवस्था, प्रशासन, सीआईडी और राज्य अपराध शाखा से जुड़े एडीजी स्तर के पद शामिला है।

 आईजी स्तर पर हरियाणा पुलिस अकादमी, दक्षिण रेंज रेवाड़ी, करनाल, हिसार, रोहतक और अंबाला रेंज समेत कई पद कैडर में शामिल किए गए हैं। रेलवे एवं कमांडो, आधुनिकीकरण, दूरसंचार, सुरक्षा, कानून व्यवस्था और राज्य सतर्कता ब्यूरो से जुड़े आईजी पद भी इसमें शामिल हैं। डीआईजी स्तर पर प्रशासन, होमगार्ड, सुरक्षा, सीआईडी, राज्य अपराध शाखा, भारतीय रिजर्व बटालियन और हरियाणा सशस्त्र पुलिस समेत कई पदों को जगह मिली है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो, विशेष कार्य बल, यातायात और भर्ती प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी से जुड़े पद भी कैडर का हिस्सा होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!