चौटाला परिवार की नई पीढ़ी में छिड़ी जुबानी जंग, कर्ण चौटाला ने अर्जुन को बताया ‘तोप’, दिग्विजय बोले- ‘तोप-तलवार इनको दे दो, काम हमें दे दो’

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Oct, 2026 03:19 PM

the new generation of the chautala family is at loggerheads karna chautala call

हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार का विभाजन अब केवल INLD और JJP की अलग-अलग सियासी रा

चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार का विभाजन अब केवल INLD और JJP की अलग-अलग सियासी राहों तक सीमित नहीं रह गया है। परिवार की चौथी पीढ़ी भी अब अपनी राजनीतिक पहचान और देवीलाल की विरासत को लेकर अलग-अलग तेवर दिखाती नजर आ रही है। चौटाला गांव में जजपा के कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के बयान ने इस सियासी खींचतान को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

चौटाला गांव में जजपा के कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने इनेलो और डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल पर सियासी तंज कसे। दिग्विजय ने बिना इनेलो का नाम लिए आरोप लगाया कि कुछ लोग कार्यक्रमों में आने वाले समर्थकों के नाम नोट कर उन्हें बाद में फोन करके परेशान करते हैं।

दिग्विजय ने कहा कि चौटाला के लोग बहादुर हैं और संघर्ष का इतिहास रखते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में “तोप और तलवार” नहीं चलती, बल्कि जनता के बीच रहकर सेवा करने से राजनीतिक आधार बनता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “तोप और तलवार इनको दे दो, काम हमें दे दो।” डबवाली विधानसभा चुनाव में अपनी हार का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा कि वह खुद को हारा हुआ नहीं मानते। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवार से ज्यादा काम किया है और सवाल किया कि “जीतने वाला नजर आता है क्या?”

हाल में कर्ण चौटाला और दिग्विजय चौटाला के एक-दूसरे के बयानों पर आए जवाबों ने इस बदलाव को स्पष्ट कर दिया है। दोनों चचेरे भाइयों की जुबानी जंग में इस्तेमाल हुए 'तोप' और 'तलवार के रूपक दरअसल सवाल की ओर इशारा कर रहे हैं कि देवीलाल की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने का दावा अखिर किस शैली और किस रास्ते से किया जाएगा।

चौटाला परिवार में राजनीतिक विभाजन की शुरुआत अभय सिंह चौटाला और अजय सिंह चौटाला की पौड़ी में खुलकर सामने आई थी। इसके बाद इनेलो और जजपा अलग-अलग राजनीतिक संगठन बन गए। परिवार की फिर से एकजुट करने के प्रयास भी हुए, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ सके। ताऊ देवीलाल के छोटे बेटे रणजीत चौटाला तक परिवार को एक मंच पर लाने के प्रयासों से हाथ खड़े कर चुके हैं। 

ऐसे में अब परिवार की चौथी पीढ़ी के नेताओं के बयानों को केवल आपसी टीका-टिप्पणी की बजाय विरासत की राजनीति के बदलते स्वरूप के तौर पर देखा जाने लगा है। हालिया विवाद की शुरुआत इनेलो प्रमुख अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण चौटाला के एक रैली में दिए बयान से हुई। 

रोहतक में डीसी और एसपी के साथ उनके विधायक भाई अर्जुन चौटाला की बहस के संदर्भ में कर्ण ने अपने छोटे भाई अर्जुन का बचाव करते हुए उन्हें 'तोप' बताया। कर्ण ने कहा कि अर्जुन को बहुत मुश्किल से समझाकर बैठाना पड़ता है और उसे समझाने वाले का नाम कर्ण चौटाला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन वह आराम करने बैठ गए और अर्जुन को कह दिया कि अब जाकर अपना रौब दिखाओ, तब सामने वालों को समझ नहीं आएगा कि "तोप के गोले कहां-कहां से आ रहे हैं।"

कर्ण चौटाला का यह बयान मात्र अर्जुन के बचाव तक सीमित नहीं रहा। इसमे उस राजनीतिक तेवर की झलक भी दिखाई दी, जिसके जरिए इनेलो खेमे की नई पीढ़ी अपने राजनीतिक प्रभाव और आक्रामकता को रेखांकित करती है। इसके जवाब में जजपा प्रमुख अजय चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला ने सीधे कर्ण के बयान को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने दादा और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राजनीतिक सीख का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें सिखाया गया था कि जनता ही सर्वोपरि है। 

दिग्विजय ने यहीं से कर्ण के 'तोप' वाले बयान को राजनीतिक रूपक में बदल दिया। उन्होंने कहा कि चौटाला साहय यह भी सिखाकर गए थे कि राजनीति में तोप और तलवार नहीं चलती। इसके बाद उनका तंज था- तोप तलवार इनको दे दे और काम हमे देदो। दोनों बयानों में असली अंतर राजनीतिक शैली को लेकर दिखाई देता है। कर्ण का बयान जहां ताकत, तेवर और राजनीतिक प्रतिरोध की भाषा सामने रखता है, वहीं दिग्विजय ने जनता के बीच जाकर राजनीति करने और विनम्रता को चौटाला की विरासत से जोड़ा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!