फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला: बहला-फुसलाकर भगाने और रेप के आरोपी को 20 साल की सजा, 65 हजार का जुर्मानाii

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2026 12:18 PM

accused of abducting a girl through enticement and rape sentenced to 20 years

हरियाणा के डिंग थाना क्षेत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एडिशनल सेशन जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डॉ. नरेश कुमार सिंघल की अदालत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने

सिरसा: हरियाणा के डिंग थाना क्षेत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एडिशनल सेशन जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डॉ. नरेश कुमार सिंघल की अदालत ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कठोर कारावास और 65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

 पीड़िता की मां ने 23 फरवरी 2023 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 21 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद पता चला कि जीवननगर थेड़ी निवासी गुरविन्द्र सिंह उर्फ गुरी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

 
शिकायत के आधार पर डिंग थाना पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर एस.आई. सुखविन्द्र कौर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 मई 2023 को किशोरी को डबवाली बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कराए गए, और मेडिकल परीक्षण के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी।

 मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर एडिशनल सेशन जज डॉ. नरेश कुमार सिंघल की अदालत ने आरोपी गुरविन्द्र सिंह को दोषी करार दिया। अदालत ने उसे 20 साल की कैद और 65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाकर समाज में एक कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं और minors के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!