वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : कुमारी सैलजा

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Oct, 2026 08:56 PM

congress will continue its struggle to protect the right to vote and the constit

सिरसा की सांसद व कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य कुमारी सैलजा ने

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सदस्य कुमारी सैलजा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और यदि उसी की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगें तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए चिंता का विषय है। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से जनता के जनादेश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR के नाम पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक वर्गों के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में बना रहना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से प्रस्तुत सवालों और आरोपों का पारदर्शी ढंग से जवाब दिया जाना चाहिए। सैलजा ने आरोप लगाया कि सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों के माध्यम से लोकतांत्रिक विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली में कांग्रेस का कार्यक्रम कल
कुमारी सैलजा ने बताया कि 12 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेसजन एकजुट होंगे। इस कार्यक्रम में मताधिकार, चुनावी पारदर्शिता और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार और बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता से सवाल पूछना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। सरकार और संवैधानिक संस्थाओं का दायित्व है कि वे जनता की शंकाओं का समाधान करें तथा चुनावी व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!