BJP सरकार देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही, लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता : कुमारी सैलजा

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Oct, 2026 05:18 PM

bjp government is creating undeclared emergency like situation in the country v

हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने दिल्ली और प्रदेश में कांग्रेस नेताओं तथा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए

सिरसा : हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने दिल्ली और प्रदेश में कांग्रेस नेताओं तथा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-शाह सरकार देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही है और लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग से मिलने जा रहे विपक्षी सांसदों को आकाशवाणी भवन के बाहर रोक दिया गया। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल सिंह केहरवाला जी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता जब चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही लोकतांत्रिक लड़ाई में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। क्या अब हरियाणा और देश में लोकतंत्र नहीं बचा है? क्या जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि शांतिपूर्वक अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते? क्या भाजपा सरकार में अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज उठाना भी अपराध हो गया है?

पूरा देश भाजपा सरकार का यह तानाशाही रूप देख रहा है। लेकिन भाजपा यह बात अच्छी तरह याद रखे कि अब देश की जनता जाग चुकी है। पुलिस के बल पर लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। वोट चोरी नहीं चलेगी, ज्ञानेश कुमार की विदाई तय है और भाजपा की इस तानाशाही सरकार को देश की जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!