Edited By Harman, Updated: 16 Oct, 2026 10:47 AM

: ए.डी.जे. डा. नरेश सिंगल की कोर्ट ने बहू से रेप के दोषी ससुर को 14 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 1 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी ससुर पहले मुकर गया था और पुलिस भी दुराचार की पुष्टि नहीं कर पाई।
सिरसा : ए.डी.जे. डा. नरेश सिंगल की कोर्ट ने बहू से रेप के दोषी ससुर को 14 साल की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 1 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी ससुर पहले मुकर गया था और पुलिस भी दुराचार की पुष्टि नहीं कर पाई। जब डी.एन.ए. टैस्ट की रिपोर्ट आई तो दुराचार की पुष्टि हुई। यह मामला सितम्बर, 2018 का है। शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुर ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। मामले में पीड़ित महिला अपनी बहन और जीजा के साथ पुलिस थाने आई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह कालेज में बी.ए. की पढ़ाई करती है। साल 2018 में रानियां के युवक से उसकी शादी हुई थी। वह अपनी शादी से खुश थी। उसका पति और जेठ अपनी बहन को ससुराल छोड़ने के लिए गए हुए थे। घर पर वह और उसकी छोटी ननद व सास-ससुर मौजूद थे। वह घर की लॉबी में चारपाई पर अकेली सोई हुई थी।
19-20 सितम्बर, 2018 की रात करीब 12.30 बजे उसकी आंखें खुलीं तो उसके दोनों हाथ चुन्नी से बंधे हुए थे। उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। उसने बचाव में अपने पैरों से ससुर को दूर करने की कोशिश की लेकिन उसे दबा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।