एक ही घर में MP, DIG और अब HCS की एंट्री: Haryana की नीवा दुग्गल ने दूसरे प्रयास में पास की परीक्षा, अब IAS बनने का है सपना

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Oct, 2026 04:30 PM

irs dig and now hcs entry in the same family neeva duggal from haryana passed

हरियाणा के सिरसा की नीवा दुग्गल ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार का नाम

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के सिरसा की नीवा दुग्गल ने हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने HCS में 344.60 अंक हासिल करते हुए अफसर बनने का सपना पूरा किया है। खास बात यह है कि नीवा दुग्गल के माता-पिता भी अफसर रहे हैं।

 बता दें कि उनकी मां सुनीता दुग्गल IRS अधिकारी रह चुकी हैं और सिरसा से सांसद भी बनी थीं। उनके पिता राजेश दुग्गल IPS अधिकारी रहे हैं और DIG के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बेटी की सफलता पर पूर्व सांसद मां सुनीता दुग्‍गल ने सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा क‍ि ''ईश्वर के आशीर्वाद और आप सभी की शुभकामनाओं से बेटी नीवा दुग्गल ने अपने दूसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का मान बढ़ाया है। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है।

 

PunjabKesari

बता दें कि नीवा दुग्गल को HCS परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। पहले प्रयास में वह मुख्य परीक्षा पास नहीं कर सकी थीं और कुछ अंकों से पीछे रह गई थीं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी कर सफलता हासिल की।

IAS अधिकारी बनने का सपना
नीवा दुग्गल का सपना IAS अधिकारी बनने का है। वह संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी कर रही हैं। वह दो बार UPSC की मुख्य परीक्षा पास कर चुकी हैं। इसके अलावा UPSC के माध्यम से आयोजित सीडीएस परीक्षा भी पास कर चुकी हैं। नीवा दिल्ली में रहकर यूपीएससी और HCS की तैयारी कर रही हैं। उनकी कहानी बताती है कि असफलता के बाद दोबारा कोशिश करना भी सफलता की राह का अहम हिस्सा है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम नतीजे 9 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए हैं। पूरे हरियाणा में सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है, वहीं दूसरे स्थान पर 392.90 अंकों के साथ कुलदीप रहे हैं, जबकि तीसरा स्थान ईशा काला ने हासिल किया है। उन्हें 388.60 अंक मिले हैं।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!