Edited By Harman, Updated: 06 Oct, 2026 04:50 PM

सिरसा से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गांव जमाल में बदमाशों ने 45 वर्षीय शख्स पर गोलियां बरसाकर++
सिरसा : सिरसा से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गांव जमाल में बदमाशों ने 45 वर्षीय शख्स पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरा इलाका दहल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात गांव जमाल की है। मृतक शख्स की पहचान सुभाष चंद्र के रुप में हुई जो कि सोलर प्लांट में ठेकेदार था। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर तीन बदमाश प्लांट में पहुंचे और ठेकेदार सुभाष चंद्र को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ठेकेदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। वहीं घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर एंग्ल से घटना की जांच कर रही है। वहीं इस घटना ने दहशत का माहौल कायम कर दिया है।