बरसात ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने से मां गंभीर रूप से घायल... दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 07:42 AM

mother critically injured after roof collapses

क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण सोमवार को वार्ड 19 के एक मकान की छत गिर गई। हादसे के समय कमरे में मौजूद मां-बेटी मलबे में दब गईं। गली के लोगों ने तुरंत मलबा

टोहाना(सुशील): क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण सोमवार को वार्ड 19 के एक मकान की छत गिर गई। हादसे के समय कमरे में मौजूद मां-बेटी मलबे में दब गईं। गली के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। इसमें मां रीना रानी घायल हो गईं, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। बेटी रेशमा रानी बाल-बाल बच गई।

यह हादसा टोहाना के 19 वार्ड में होली हार्ट स्कूल के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। बरसात के कारण मकान की पुरानी छत भरभराकर गिर गई। उस समय रेशमा और उसकी मां रीना रानी कमरे में बैठी थीं। छत गिरते ही दोनों उसके नीचे दब गईं। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के चलते सभी घरों में थे। आवाज सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मिट्टी, ईंट व लकड़ी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। साथ ही तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल रीना रानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में घर का सारा सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। गेहूं, आटा, टीवी और रसोई का सामान पूरी तरह खराब हो गया है। परिवार के पास रहने के लिए अब एक-दो कमरे ही बचे हैं। 

मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि बलदेव सैनी ने बताया, "ये सभी मजदूरी करने वाले लोग हैं। छत गिरने से घर का सब कुछ खत्म हो गया। अब रोटी के लिए भी दिक्कत हो गई हैं। गली वालों ने मिलकर इन्हें निकाला और मदद की।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसडीएम के रीडर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से भी बात की गई। नगर परिषद की टीम को मौके पर भेजने की बात कही गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से रहने और खाने-पीने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
 

  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!