Hisar: अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रची गई साजिश, जहरीला यूरिया खाने से 8 गायों ने तोड़ा दम...

Edited By Isha, Updated: 13 Aug, 2026 12:31 PM

8 cows died after eating urea fertilizer in a cowshed

हिसार के कुलेरी स्थित श्रीकमलगिरी गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 8 गायों की मौत हो गई। कई गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा । गायों को यूरिया खाद खिलाने की आशंका

हिसार:  हिसार के कुलेरी स्थित श्रीकमलगिरी गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में 8 गायों की मौत हो गई। कई गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा । गायों को यूरिया खाद खिलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और लुवास । के पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची।

डॉक्टरों ने बीमार गायों का इलाज शुरू कर दिया है। गौशाला प्रधान सितेंदर शर्मा और उपप्रधान सूरजमल जाखड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को अमावस्या होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौसेवा के लिए आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने गायों के आगे यूरिया खाद डाल दी। यूरिया खाने से गायों की तबीयत बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान 8 गायों ने दम तोड़ दिया। गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे दो महीने से खराब हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा 

अग्रोहा के थाना थाना प्रभारी ईश्वर सिंह मौत ने बताया कि गौशाला प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे के सही कारणों का खुलासा होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!