अंबाला में भयंकर तनाव, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाए आंसू गैस के गोले...मंड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Edited By Harman, Updated: 13 Aug, 2026 08:54 PM

ambala sikh community protest nh 44 jam gursimran mand

अंबाला के पंजोखरा साहिब विवाद में सिख समाज की अहम मीटिंग है। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में मीटिंग की जा रही है। हरियाणा पंजाब और हिमाचल से सिख समाज से लोग एकत्रित हुए।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड के साथ हुए विवाद का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंड के साथ मारपीट के मामले में सिख युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में पंजोखरा साहिब में सिख समाज की अहम बैठक हुई।

PunjabKesari

बैठक के बाद सिखों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 को जाम करने का फैसला लिया। जब सिख समुदाय के लोग हाईवे की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
 
PunjabKesari

अंबाला के पंजोखरा को जाने वाले रास्ते में पड़ते एनसीसी स्कूल के बाहर ही पुलिस ने सिख प्रदर्शनकारियों को रोक लिया , जहां तनाव बढ़ते ही पुलिस ने आंसु गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। स्कूल की छुट्टी के समय हुई इस कार्रवाई के कारण बच्चे स्कूल के अंदर फंस गए। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। 

रात तो जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा तो एक DSP भी इस दौरान घायल हो गए हैं। DSP के हाथ में गंभीर चोट लगी है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बेरिकेडिंग भी तोड़ दी। जिस करके पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

PunjabKesari

PunjabKesari

गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे सिख समाज की मांग है कि गुरसिमरन सिंह मंड के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा किया जाए और गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

PunjabKesari

 सिख समाज का कहना है कि जब तक उनकी दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हाईवे जाम नहीं खोला जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

PunjabKesari

माहौल तनावपूर्ण

सिख समाज के प्रतिनिधि गिरफ्तार युवाओं की रिहाई और गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR की मांग कर रहा है। फिलहाल पंजोखरा साहिब से लेकर NH-44 तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

PunjabKesari

जानें क्या है मामला

हरियाणा के अंबाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर 7 अगस्त को माथा टेकने पहुंचे IAKTF (ऑल इंडिया कीर्तन फैडरेशन) के नेशनल प्रेसिडेंट गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला किया था। जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी की चपेट में आने से एक पाठी का पैर घायल हो गया। गाड़ी पाठी के पैर पर चढ़ने की घटना से मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने इसका कड़ा विरोध जताया।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!