हरियाणा में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार; बिजली मीटर लगाने की एवज में मांग रहा था घूस, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Aug, 2026 07:43 PM

bribe taking clerk arrested in haryana acb caught him red handed demanding brib

सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क प्रतीक दुकान पर बिजली मीटर लगाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। बाद 25 हजार में सौदा तय हुआ और 15 हजार लेते ही एसीबी ने उसे दबोच लिया।  

मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क प्रतीक ने खरखोदा निवासी कुलवंत से दुकान पर बिजली का मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 25 हजार में सौदा तय हुआ। आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद शिकायत ACB  भिवानी तक पहुंची। ACB की टीम ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही क्लर्क ने 15 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अब जरा इस कार्रवाई को आज सोनीपत में विजिलेंस डीजी एएस चावला के दिए सख्त संदेश से जोड़िए। डीजी ने साफ कहा था कि भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी या कर्मचारी कितना भी बड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और इसी सख्ती के बीच खरखौदा में हुई यह कार्रवाई सरकारी महकमे में बैठे रिश्वतखोरों के लिए साफ संदेश है। सरकारी काम की एवज में रिश्वत मांगोगे तो कानून के शिकंजे से बच नहीं पाओगे।

 वहीं इस मामले में ACB भिवानी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के क्लर्क प्रतीक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान कम ऑफिस पर बिजली का मीटर लगाने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद 25 हजार में सौदा तय हुआ था।आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले चुका था।आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!