ड्यूटी करते हुए हरियाणा पुलिस का हेड कांस्टेबल हुआ भयानक हादसे का शिकार, मौके पर थमी सांसे; 4 बच्चों के सिर से छीना सहारा

Edited By Harman, Updated: 04 Aug, 2026 02:33 PM

haryana police head constable become victim of a terrible accident while on duty

सोनीपत जिले के कुंडली इलाके में ड्यूटी करते समय हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नेशनल हाईवे 44 पर ड्यूटी के दौरान कुंडली थाने में तैनात डायल 112 इंचार्ज हेड कांस्टेबल देवी दयाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात नाथूपुर के पास उस समय हुआ, जब हेड कांस्टेबल वाहन चेकिंग के लिए सड़क पर उतरे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात नेशनल हाईवे 44 पर नाथूपुर के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुंडली थाने में तैनात डायल 112 इंचार्ज हेड कांस्टेबल देवी दयाल चेकिंग के लिए सड़क पर उतरे। तभी तेज रफ्तार से आई एक ब्रेजा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल देवी दयाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कुंडली थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भेजा गया है। हेड कांस्टेबल देवी दयाल अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। कुंडली थाना पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और हादसे के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!