Muskan Suicide Case: कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा समेत चारों आरोपी हिरासत के बाद छोड़े गए, जानें वजह

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 09:47 AM

all four accused including kabaddi player sheelu balhara released

मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में आरोपी पति शीलू बल्हारा सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया है क्योंकि कानून के तहत 24 घंटे से ज्यादा समय तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं

रोहतक:  मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में आरोपी पति शीलू बल्हारा सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया है क्योंकि कानून के तहत 24 घंटे से ज्यादा समय तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पीएमआर (पोस्टमार्टम रिपोर्ट) व मोबाइल फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) का इंतजार किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) का शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता शव मिला था। मुस्कान के पिता गांव फरमाणा निवासी सुखबीर उर्फ बिट्टू ने दामाद शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र, मां निशा देवी व छोटे भाई मनीष बल्हारा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या को मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। शनिवार शाम को मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा समेत चारों हिरासत में लिया था। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि जांच अधिकारी एसआई सोहनलाल सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पीजीआई गए थे। तीन सदस्यीय पैनल ने कहा कि अभी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह तो तय है कि मुस्कान ने आत्महत्या की है। बाकी डिटेल विसरा जांच के बाद ही पता लग सकेगी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के नाखूनों के भी सैंपल लिए हैं। ताकि यह पता लग सके कि किसी अन्य व्यक्ति की त्वचा के अंश तो नहीं हैं। उधर, साइबर सेल से मुस्कान के अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट भी नहीं आई है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!