Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 09:02 PM

हरियाणा में ACB ने रिश्वतखोरी के खिलाफ फिर से बड़ा एक्शन लिया है। इस बार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने
रोहतक : हरियाणा में ACB ने रिश्वतखोरी के खिलाफ फिर से बड़ा एक्शन लिया है। इस बार एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान विनय (37) पुत्र राजबीर सिंह निवासी गांव बलियाना हाल सेक्टर-3 के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विनय HKRN के तहत सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के जोनल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों की फाइल 1 जुलाई को जोनल कार्यालय फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जमा करवा दी थी। बाद में जब वह अपनी फाइल के बारे जानने के लिए ऑफिस पहुंचा तो वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने 15 हजार की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता ने इस की शिकायत ACB को दी तो ACB की टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB अधिकारियों नेबताया कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)