रास्ते में ही काल बन आई रोडवेज बस, 21 साल के युवक को टक्कर से 15 फीट दूर गिराया...ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था जसवीर

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2026 09:15 AM

a roadways bus became a death trap on the way

रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे हिसार से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की सवारी से भरी बस ने गुलमोहर सिटी के पास घर लौट रहे 21 वर्षीय युवक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि

कैथल(जयपाल रसूलपुर): रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे हिसार से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की सवारी से भरी बस ने गुलमोहर सिटी के पास घर लौट रहे 21 वर्षीय युवक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब 15 फीट दूर जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी।

मृतक की पहचान गांव सेगा निवासी 21 वर्षीय जसवीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जसवीर रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद करीब सवा 7 बजे गुलमोहर सिटी के पास से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गया।


हादसे के बाद बस चालक ने बस नहीं रोकी, बल्कि घायल जसवीर को बस में ही बैठाकर कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई।बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय बस की रफ्तार करीब 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हालांकि बस की वास्तविक रफ्तार और हादसे के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों के अस्पताल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!