25 साल की दिव्यांग युवती से हैवानियत, रास्ते से अगवा कर मिटाई हवस...नशीला इंजेक्शन देकर किया Rape

Edited By Isha, Updated: 23 Aug, 2026 09:25 AM

25 year old disabled woman was raped after being injected

जिले में एक 25 वर्षीय दिव्यांग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर: जिले में एक 25 वर्षीय दिव्यांग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय दिव्यांग बेटी 31 जुलाई को कपड़े सिलवाने के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि रास्ते में रोहित नाम का युवक उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

 
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने युवती को आरोपी रोहित के घर से बरामद किया। परिजनों के पास पहुंचने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि रोहित ने उसके साथ मारपीट की और उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 7 अगस्त को आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर दोबारा अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों और परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!