हिसार में CJP के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के बीच सरपंच सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

Edited By Krishan Rana, Updated: 22 Aug, 2026 02:10 PM

sarpanch suspended in hisar amidst cjp s  fix the schools  campaign find out th

हरियाणा के हिसार जिले में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गैबीपुर गांव में सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति और शिक्षकों की कमी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस विवाद में आज नया मोड तब आया जब डीसी महेंद्रपॉल ने गांव के सरपंच पवन मेहता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि, सस्पेंशन आदेश में सरपंच के खिलाफ कार्रवाई का कारण स्कूल विवाद नहीं, बल्कि गांव के कामों में मिली अनियमितताएं बताई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति और अध्यापकों की भारी कमी को लेकर चला हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा चलाए जा रहे 'स्कूल ठीक करो' अभियान के दौरान जिला प्रशासन और ग्रामीणों के बीच कंट्रोवर्सी देखने को मिली है। जिसके बाद सरपंच को निलंबित कर दिया गया।

PunjabKesari

बता दें कि शुक्रवार को अध्यापकों की भारी कमी से गुस्से में आए गैबीपुर गांव के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल को ताला लगा दिया था। वहीं मौके पर पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) जिले सिंह और गांव के सरपंच पवन मेहता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला। माना जा रहा है कि मामले में सरपंच की भूमिका संदिग्ध रही जिसके कारण उसे सस्पेंड कर दिया गया। 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले स्कूल में 14 शिक्षक थे। अब सिर्फ 3 रह गए हैं। एक शिक्षक की ड्यूटी बीएलओ के तौर पर लगी हुई है। ऐसे में बचे हुए शिक्षकों के लिए बच्चों को पढ़ाने के साथ मिड-डे मील के बर्तन उठाने जैसे काम भी करना मुश्किल हो रहा है। उनका दावा है कि शिक्षकों की कमी को लेकर कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!