मर्डर या कुछ और? घर से निकला कारपेंटर जिंदा नहीं लौटा वापस घर , CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीर ने उड़ाए सबके होश

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2026 02:23 PM

carpenter dies under suspicious circumstances

गन्नौर में एक कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पुगथला गांव के रहने वाले रामदेव का शव राजलू गढ़ी गांव के पास मिला है। बताया जा रहा है कि गांव का ही एक शख्स रामदेव

गन्नौर (कपिल शर्मा): गन्नौर में एक कारपेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पुगथला गांव के रहने वाले रामदेव का शव राजलू गढ़ी गांव के पास मिला है। बताया जा रहा है कि गांव का ही एक शख्स रामदेव को बाइक पर बैठाकर घर से लेकर गया था। इसके बाद देर शाम उसका शव बरामद हुआ। घर से निकलते वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रामदेव बाइक सवार के साथ जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार,मृतक रामदेव को गांव का ही एक शख्स सुबह बाइक पर बैठाकर उसके घर से लेकर गया था। इसके बाद देर शाम राजलू गढ़ी गांव के पास रामदेव का शव मिलने से हड़कंप मच गया।इस मामले में घर से निकलने के वक्त का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में रामदेव बाइक सवार के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यही फुटेज अब पूरे मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है।शव मिलने के बाद मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि हालांकि, हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!