गुरसिमरन मंड मामला: अंबाला पुलिस द्वारा पकड़े गए पंजोखरा के दो युवा रिहा, हमले के बाद अंबाला पुलिस ने की थी कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2026 07:53 AM

two youths from panjokhra arrested by ambala police after the attack

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड पर हुए कथित हमले और हंगामे के मामले में अंबाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजोखरा साहिब के दोनों

अंबाला (अमन): गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड पर हुए कथित हमले और हंगामे के मामले में अंबाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजोखरा साहिब के दोनों युवकों हरविंदर सिंह और अनमोल सिंह को आज अंबाला सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है।  

जेल परिसर से बाहर आते ही वहां मौजूद सिख समाज के प्रतिनिधियों और स्थानीय समर्थकों ने दोनों युवकों का स्वागत किया। धार्मिक परंपरा के अनुसार सिख प्रतिनिधियों ने दोनों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।  

उल्लेखनीय है कि पंजोखरा साहिब में हुई घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस कार्रवाई के विरोध में सिख संगठनों द्वारा निष्पक्ष जांच और युवाओं की रिहाई की मांग लगातार उठाई जा रही थी। आज कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!