कार और ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत, रिश्तेदार के संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था परिवार...हादसे में 2 की मौत और 3 गंभीर

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2026 08:18 AM

a car and a tractor trailer collided

अग्रोहा-बरवाला रोड पर किरोड़ी के पास कार व ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का गंभीरावस्था में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार

हिसार(विनोद): अग्रोहा-बरवाला रोड पर किरोड़ी के पास कार व ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का गंभीरावस्था में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सिवानी के बड़वा से पांच लोग एक कार में सवार होकर नहला रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे वहां से वापस बड़वा लौटते समय जब उनकी कार अग्रोहा-बरवाला रोड पर गांव किरोड़ी के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के परखच्चे उड़ गए व ट्रैक्टर ट्राली के पिछले टायरों का हिस्सा निकाल कर अलग हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार सवार लोगों को बाहर निकला और उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने  कविता व चिराग को जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया व उनके शवों को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। जबकि रमेश, ताराचंद व रामरति का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है व परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वहीं डॉक्टरों के अनुसार रमेश, ताराचंद व रामरति का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी पांचों लोग आज सुबह कविता के पिता के संस्कार में शामिल होने गांव नहला गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!