Vaishno Devi के भक्तों को बड़ा तोहफा, हिसार से जम्मू की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू...अहमदाबाद जाना भी हुआ बेहद आसान

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2026 10:26 AM

a big gift to vaishno devi devotees direct flights from hisar to jammu begin

हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान

हिसार: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई यात्रा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नए हवाई रूट्स और फ्लाइट शेड्यूल को अपनी आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

 
हिसार से जम्मू की सीधी फ्लाइट शुरू होने से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे बड़ा फायदा होगा। अब तक जहां ट्रेन या सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचने में 8 से 10 घंटे लगते थे, वहीं अब यह दूरी महज कुछ ही समय में तय हो सकेगी। हिसार के अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा और जींद जिले के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

 जम्मू के साथ-साथ हिसार को गुजरात के प्रमुख व्यापारिक केंद्र अहमदाबाद से भी एयर कनेक्टिविटी के जरिए जोड़ा जा रहा है। अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से हिसार के स्टील, टेक्सटाइल और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों को काफी गति मिलेगी। हिसार एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों के विस्तार का इंतजार लगभग एक साल से किया जा रहा था। बुनियादी ढांचे और सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच पूरी होने के बाद DGCA की मुहर लग गई है। एयरलाइंस कंपनियों ने भी 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस विंटर शेड्यूल के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!