Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2026 10:04 AM

बुजुर्ग से शादी का दबाव बनाने और करीब तीन लाख रुपये में बेचने के आरोप के बीच महिला पर उबलता पानी डालने व करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखने के मामले में थाना धौज पुलिस ने ललिता और उसके
फरीदाबाद: बुजुर्ग से शादी का दबाव बनाने और करीब तीन लाख रुपये में बेचने के आरोप के बीच महिला पर उबलता पानी डालने व करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखने के मामले में थाना धौज पुलिस ने ललिता और उसके पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। पीड़िता प्रीति का आरोप है कि उसे बुजुर्ग से शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
विरोध करने पर उसके निजी अंगों पर गर्म पानी डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, प्रीति की शादी करीब ढाई साल पहले गड्ढा कॉलोनी निवासी रोहित के साथ हुई थी। पिछले करीब दो माह से पति के साथ मनमुटाव के कारण वह अपनी देवरानी की मां ललिता के घर रह रही थी।
पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान उस पर बुजुर्ग व्यक्ति से शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रीति के घर के काम में हाथ नहीं बंटाने को लेकर ललिता से विवाद रहता था।